अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली हैं। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने ‘X’ पर पोस्ट करके दी। उन्होंने पोस्ट के साथ तस्वीर भी शेयर की। इस पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सत्य कहां छिपता है।’
<
>
शिवराज सिंह चौहान ने ‘X’ पर पोस्ट लिखी है कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत… इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष। सत्य कहां छिपता है!’ दरअसल, बीते रोज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने ‘X’ पर पोस्ट में लिखा था कि श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Jawan का जुड़वां भाई Haiwan; चौक-चौराहों पर लगे कमलनाथ के पोस्टर, QR कोड से खुलती है ये फाइल
मंदिर परिसर में अवशेष सुरक्षित रखे गए
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि खुदाई में कितनी मूर्तियां मिली हैं और कब मिली हैं। जानकारी मिली है कि खुदाई के दौरान यह मूर्तियां और मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। इसमें शिवलिंग और अन्य पत्थर भी शामिल हैं। यह सभी अवशेष मंदिर परिसर में सुरक्षित रख लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा चुनाव: भाजपा 2-3 दिन में जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कमल नाथ के खिलाफ बंटी पर सहमति
अगले साल होगा मंदिर का लोकार्पण
मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की मानें तो मंदिर का दूसरा तल 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। जनवरी में रामलला की मूर्ति स्थापित होनी है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मंदिर के लोकार्पण किया जाएगा। बता दें कि राम मंदिर के लिए देशभर से करीब 32 हजार करोड़ का चंदा इकट्ठा किया गया था।
संबंधित खबरें
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें
1 hr ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
7 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
16 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
17 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
18 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
19 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines