MP CM Mohan Yadav on Indian Army: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को फिटनेस-एकता और देश भक्ति के लिए ‘फिट इंडिया रन विथ इंडियन आर्मी’ के साथ द्रोणाचल में आयोजित आर्मी मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मैराथन के विनर्स को पुरस्कार भी दिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पूरे देश और दुनिया के लोगों को भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने दुनिया भर में बेहद डिसिप्लिन यूनिट्स के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
भारतीय सेना का योगदान
सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी क्षमता और योग्यता से दुनिया की कई चुनौतियों का समाधान कर मुश्किल समय में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। भारत आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर स्थापित है। इस पर सभी भारतियों को गर्व है। इस गौरव का आधार भारतीय सेना का डिसिप्लिन, सजकता, स्फूर्ति और तत्परता है। साहस और शक्ति से संपन्न भारतीय सेना ने हर राजनीतिक परिस्थिति में अपनी सीमा और अनुशासन में रहते हुए मूल भूमिका का निर्वहन करती है। भारतीय सेना ने हमेशा देश हित के लिए अपना खास योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के डिप्टी CM का गांवों के विकास पर बड़ा बयान; जानिए क्या बोले राजेन्द्र शुक्ल?
आर्मी मैराथन के विजेता
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्षमता और योग्यता में बेटा-बेटी बराबर है और उनके अधिकार भी एक समान है। इसलिए आर्मी मैराथन में विजेता बेटियों को भी समान राशि के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने हाफ मैराथन ओपन केटेगरी के तहत पुरुष वर्ग के विजेता रोहित वर्मा को 1 लाख रुपये, रनर अप हरीश को 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया है। महिला वर्ग की विजेता भारती नैन और रनर अप किरण साहू हो पुरुषों के सामन ही पुरस्कार राशि दी है।
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines