दमोह के विरोध प्रदर्शन पर सीएम मोहन यादव सख्त, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

MP CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश करने के दिए हैं।

MP CM Mohan Yadav (1)

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के दमोह में हुए विरोध प्रदर्शन और मारपीट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने काफी सख्त रूप अपनाया है। सीएम मोहन यादव ने इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश करने के दिए हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में शांति और ​सरलता बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मामले में पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं दमोह के कलेक्टर ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं।

विरोध प्रदर्शन पर सीएम यादव सख्त 

दमोह में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि दमोह में जो हुआ उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने बेहतरीन ढंग से मोर्चे तो संभाल लिया। सीएम यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए प्रसाशन को इस घटना के जांच के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

बता दें कि दमोह के दमयंती नगर क्षेत्र में 3 फरवरी की रात को 10 बजे के करीब बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली थाने का घेर लिया और अनर्गल नारेबाजी करने लगे। इन प्रदर्शनकारियों ने कानून की शांति व्यवस्था को भी भंग करने की कोशिश की। दमोह के कलेक्टर ने इस प्रदर्शन के कारण के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

पीएम मोदी से मिले सीएम यादव

मालूम हो कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सीएम यादव ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह के साथ प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर बात की। इस मुलाकात के बाद सीएम यादव ने दिल्ली के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ