MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन टीकमगढ़ जिले के जतारा में आयोजित जनकल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने जिले को 105 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों सौगात दी है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जिले के लोगों को खजुराहो में 25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि देश की पहली नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के जरिए टीकमगढ़ के साथ पूरे बुन्देलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के साथ टीकमगढ़ के माथे पर विकास का तिलक लग रहा है।
टीकमगढ़ के माथे पर लगा विकास का तिलक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के बाकी जिलों की तरह ही टीकमगढ़ के माथे पर भी विकास का तिलक लग रहा है। नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के जरिए जिले में अब कभी सूखे की परेशानी नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट से टीकमगढ़ के अलावा पूरे बुन्देलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। मोस्ट अवेटेड केन-बेतवा लिंक नेशनल प्रोजेक्ट से राज्य में बड़े लेवल पर सिंचाई और पीने के पानी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इससे बिजली प्रोडक्शन, फसलों की पैदावार और टूरिज्म सेक्टर में भी विस्तार होगा, जिससे नागरिकों को खास सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 2 हजार ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, CM मोहन यादव ने किया बड़ा दावा
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट
सीएम मोहन यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से 1 लाख करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। इस उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छतरपुर जिले के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के तहत मॉडल और जन-कल्याण एवं विकास पर प्रदर्शनी भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
18 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines