---विज्ञापन---

संबल योजना: CM मोहन यादव ने मजदूरों के खातों में ट्रांसफर किए 225 करोड़ रुपये, श्रमिकों को मिलेगा लाभ

Sambal Yojana In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को संबल योजना में रजिस्टर्ड 10,236 श्रमिक परिवारों को 225 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि ट्रांसफर की है।

---विज्ञापन---

Sambal Yojana In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रमिक परिवरों को बड़ी राहत दी है। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को 10,236 श्रमिक परिवारों को संबल योजना के तहत 225 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि ट्रांसफर की है। उन्होंने यह राशि मंत्रालय में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की है। इस दौरान श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

संबल योजना के नियमों में बदलाव

मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में फर्जीवाड़े सामने आने के बाद सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब सहायता राशि के लिए हितग्राही का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद नियमों में बदलाव किया गया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहली बार के खाते में आई राशि

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया, दो महीने से आधार लिकिंग का काम चल रहा था। बुधवार को पहली बार श्रमिक परिवारों के आधार लिंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर की गई। संबल योजना में अब आधार लिंक होने पर ही यह लाभ मिलेगा।

संबल योजना क्या है ?

संबल योजना साल 2018 में असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा दिए जाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत पंजीकृत श्रमिकों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5,000 रुपए, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख और दुर्घटना में मौत पर 4 लाख रुपए, आंशिक दिव्यांगता में 1 लाख और स्थायी दिव्यांगता पर 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

---विज्ञापन---

संबल योजना योजना में 1 करोड़ 75 लाख 22 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। अब 2 लाख 57 हजार 470 श्रमिक परिवारों को अंत्येष्टि सहायता और 2 लाख 89 हजार 791 परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें-  जीवन के हर क्षण का उपयोग मानव सेवा के लिए करें, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव की नसीहत

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2024 06:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola