MP CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार काम कर रहे हैं। इसी के साथ वह प्रदेश के धार्मिक स्थलों का भी रिनोवेशन कर उन्हें शानदार बना रहे हैं। इसी के तहत अब राज्य के चित्रकूट का अयोध्या की तरह विकास किया जाएगा। इस बात का ऐलान खुद सीएम मोहन यादव ने किया हैं। दरअसल, हाल ही में सीएम मोहन यादव 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकार मिलकर चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगी।
चित्रकूट का भी होगा विकास
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इसके बाद से पूरे देश में सनातन संस्कृति की धारा लगातार बह रही है। वहीं चित्रकूट के तो कण-कण में भगवान श्रीराम की महिमा व्याप्त है। चित्रकूट का विकास भी अयोध्या की तरह किया जायेगा। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकार मिलकर चित्रकूट के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगी। भगवान श्रीराम के चरित्र प्रसंगों को अलग-अलग स्वरूपों के साथ चित्रकूट का यह क्षेत्र मनोरम है। भगवान श्रीराम चित्रकूट की धरती पर मर्यादा ही पुरूषोत्तम कहलाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, क्योंकि चित्रकूट में अंतर्राष्ट्रीय रामलीला में प्रस्तुतियां देने वाले ये सभी कलाकार महाकाल की नगर उज्जैन से आते हैं।
यह भी पढ़ें: MP उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
समाज में बदलाव लाने की संकल्पना
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने भगवान श्रीराम के तीर्थ चित्रकूट के विकास का संकल्प लिया है। तीर्थ स्थलों की भौतिक संरचना के साथ समाज में बदलाव लाने की संकल्पना भी होनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी त्यौहारों को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने दीवाली के मौके पर गोवर्धन पूजा का पर्व मंत्रिमंडल के सहयोगियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मनाये जाने का फैसला लिया है। सीएम मोहन यादव कहा कि देश की तुलना में मध्य प्रदेश की मिल्क प्रोडक्शन की क्षमता 9 प्रतिशत है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines