मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के कोयलांचल इलाके में जानलेवा कफ सिरप पीकर बच्चों की मौत हो रही हैं. यहां अब तक छह मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है. इस घटना से हड़कंप मचने के बाद से बच्चों की मौत का कारण ढूंढा गया तो जांच में कफ सिरप को जिम्मेदार पाया गया. इन दवाओं के सेवन से बच्चों की किडनी खराब हो रही है. दरअसल, जिन बच्चों को सर्दी-खांसी की शिकायत होती थी, उन्हें ये सिरप दिया जा रहा था. इससे ही उनकी मौत हुई है. भोपाल में भी 2 दवा पर बैन लगा दिया गया है.

भोपाल में बैन 2 कफ सिरप

भोपाल में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर काम करते हुए 2 कफ सिरप को बैन कर दिया है. प्रशासन ने कोल्ड्रिफ और नेक्सट्रॉस डीएस कफ सिरप के बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि भोपाल में दोनों कफ सिरप प्रतिबंधित रहेंगे. इन दवाओं की सप्लाई भोपाल के स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं होती है. इसके लिए भोपाल के निजी मेडिकलों में भी अभियान चलाए जाएंगे.

विज्ञापन

कब सामने आया था पहला मामला?

कफ सिरप से मौत के मामले 20 सितंबर को अचानक सामने आए. परासिया, उमरेठ, जाटाछापर, बड़कुही के आसपास के इलाकों में छोटे बच्चों को बुखार और सर्दी की शिकायत हुई थी. इसके लिए परिजनों ने पास की दुकानों से दवा खरीदी और बच्चों को पिलाई थी. इसके बाद बच्चों की तबीयत खराब हुई और उन्हें भर्ती करवाया गया. नागपुर में भी एक बच्चे की मौत हुई थी.

कैसे हुआ खुलासा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छिंदवाड़ा के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की मौत संक्रमण या महामारी की वजह से नहीं हुई थी. इसलिए, बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच की गई. उन रिपोर्ट्स में भी किसी वायरस या बैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई फिर ICMR दिल्ली और भोपाल की टीम ने जांच की और बच्चों की बायोप्सी करवाई. उनकी रिपोर्ट में पाया गया कि बच्चों की किडनी कफ सिरप से बिगड़ी है.

जारी हुई एडवाइजरी

सभी माता-पिता को प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर सलाह दी है कि वे बच्चों को बुखार या थोड़ी भी तबीयत खराब होने पर उन्हें बिना परामर्श के दवा न दें. सभी से अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों के इलाज के लिए सिर्फ सरकारी अस्पताल ही जाएं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ