---विज्ञापन---

MP Cabinet Expansion: 18 कैबिनेट मंत्री, 6 स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और 4 राज्य मंत्री बने; सबसे पहले विजयवर्गीय ने ली शपथ

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में कुल 28 चेहरों को जगह मिली है, जानिए उनके नाम...

---खबर नीचे जारी है---

MP Cabinet Expansion Update: मध्य प्रदेश में आज नई कैबिनेट का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की, जिसमें 28 विधायकों को शामिल किया गया है। इन 28 विधायकों में 18 कैबिनेट मंत्री, 6 स्वतंत्र प्रभार के मंत्री और 4 राज्य मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे राजभवन में शुरू हुआ। समारोह में डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।

सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह ने शपथ ग्रहण की। इनके बाद गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, राकेश सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, करण सिंह वर्मा ने शपथ ली। तीसरे नंबर पर इंदर सिंह परमार, विजय शाह, एदल सिंह कंसाना, संपतिया उईके, नारायण सिंह कुशवाहा ने पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके बाद अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। साथ ही मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री का अभार भी जताया।

---खबर नीचे जारी है---

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन विधायकों को मिला

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल 6 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया है। इनमें कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल, नारायण पवार का नाम शामिल है।

राज्य मंत्री का पद इन्हें मिला

मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में 4 4 राज्य मंत्री भी बने हैं। इनके नाम राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल हैं।

---खबर नीचे जारी है---

शिवराज सरकार में मंत्री रहे 6 नेता मोहन यादव की सरकार में फिर से मंत्री बने हैं। इनमें तुलसी सिलावट, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, इंदर सिंह परमार, प्रद्युमन सिंह तोमर शामिल हैं।

10 पूर्व मंत्रियों को नही मिली जगह

मोहन यादव की कैबिनेट में 10 पूर्व मंत्रियों गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, बिसाहुलाल सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, हरदीप सिंह डंग, प्रभुराम चौधरी, बृजेंद्र सिंह यादव, उषा ठाकुर, ओम प्रकाश सखलेचा, मीना सिंह को जगह नहीं मिली।

---खबर नीचे जारी है---

देखिए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 28 चेहरों का शपथ ग्रहण…

---खबर नीचे जारी है---

शपथ लेने के बाद क्या बोले विधायक…

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद न्यूज़ 24 से बात करते हुए राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभारी हूं। लगातार प्रदेश का विकास करना ही हमारा मकसद है। प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम होगा। मध्य प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करूंगा।

मंत्री बनने के बाद न्यूज़ 24 से गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं का एक बार फिर जिस तरह से उन पर भरोसा जताया है, उसके लिए कोटि-कोटि आभार। अब हमारा अगला लक्ष्य विकास को और तेजी से करते हुए ऊंचाइयों के शिखर पर ले जाना है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटें इस बार भाजपा ही जीतेगी।

---खबर नीचे जारी है---

मंत्रिमंडल में शामिल हुए चेहरों के नाम 

1- प्रह्लाद पटेल , OBC
2- राकेश सिंह, सामान्य
3- गोविंद सिंह राजपूत, सामान्य
4- प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामान्य
5- कृष्णा गौर, OBC
6- विश्वास सारंग, सामान्य
7- इंदर सिंह परमार, OBC
8- कैलाश विजयवर्गीय, सामान्य
9- प्रतिमा बागरी, SC
10- सम्पतिया उइके, ST
11- तुलसी सिलावट, SC
12- राधा सिंह, ST
13- नरेंद्र शिवजी पटेल, OBC
14- चैतन्य कश्यप, सामान्य
15- राकेश शुक्ला, सामान्य
16- लखन पटेल, OBC
17- हेमंत खंडेलवाल, सामान्य
18- एंदल सिंह कंसाना, OBC
19- नारायण सिंह कुशवाहा, OBC
20- दिलीप जयसवाल, सामान्य
21- धर्मेंद्र लोधी, OBC
22- गौतम टेंटवाल, SC
23- नारायण पवार, OBC
24- दिलीप अहिरवार, SC
25- राव उदय प्रताप, OBC
26- विजय शाह, ST
27- निर्मला भूरिया, ST
28- धर्मेंद्र लोधी, OBC

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 25, 2023 03:46 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola