---विज्ञापन---

MP: मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फैसला, 1 लाख सरकारी नौकरियां देगी सरकार, दूरस्थ गांवों के बदलेंगे जिले

MP Cabinet Meeting Decision: आज मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस कैबिनेट मीटिंग में कई अहम और बड़े फैसलों के प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

MP Cabinet Meeting Decision: मंत्रालय में चल रही मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने फैसलों की जानकारी दी। आज की बैठक में युवाओं के रोजगार और जिले बदलने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

दूरस्थ गांवों के बदलेंगे जिले

डिप्टी सीएम ने बताया कि दूरस्थ गांवों के जिले बदलेंगे। लोगों के सुझाव पर ही जिलों की सीमा बदलेगी। साथ ही प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है। आयोग के नवंबर से पूरे प्रदेश में दौरे होंगे। तहसील, विकासखंड, जिला, संभाग स्तर पर दौरा किया जाएगा। आम लोगों से सुझाव लिया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों को नजदीक के जिलों में शामिल करने के सुझाव लेंगे। चार से छह महीने तक फीडबैक लेने का काम चलेगा।

---विज्ञापन---

युवाओं पर मेहरबान मोहन सरकार

कैबिनेट बैठक में युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। इसी साल एक लाख सरकारी नौकरियां निकाली जाएगी। दिसंबर 2024 तक एक लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

---विज्ञापन---

सभी विभागों में मैनपाॅवर बढ़ाया जाएगा। पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल से प्रक्रिया शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग में सात हजार 900 पद की स्वीकृति कर दी गई है। साथ ही जिला अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों के लिए मंजूरी हुई है।

मुख्यमंत्री ने विभागों से रोजगार की कार्ययोजना मांगी है। सीएम ने कहा है कि अगले चार साल की कार्ययोजना बनाएं। नए रोजगार के अवसर तैयार करने की कार्ययोजना है। 11 विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा में भी शामिल होंगे प्रभारी मंत्री

हथियार पूजा के बाद गोवर्धन पूजा में भी जिला प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने इसे लेकर निर्देश दिए हैं। सभी मंत्री गौशाला में भी जाएंगे।

---विज्ञापन---

सिंहस्थ को लेकर बड़ा फैसला

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर सरकार ने फैसला किया है कि अखाड़े और साधु संतों के लिए प्लाटिंग करके आश्रम बनाए जाएंगे। 5 बीघा प्रति अखाड़ा को दिया जाएगा। आवासीय और कमर्शियल काम प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ धार्मिक के लिए जमीन में काम होगा।

12600 मिनी आंगनबाड़ियों के लिए बड़ा निर्णय

12600 मिनी आंगनबाड़ियों में सहायिका का पद, 476 पर्यवेक्षक भी सैंक्शन किए गए हैं। इसके लिए 213 करोड़ सालाना खर्च आएगा। केंद्र से 34 करोड़ का भी अनुदान राज्य सरकार को मिलेगा।

---विज्ञापन---

हर जिले में पॉक्सो एक्ट की पीड़िता को 10 लाख की सहायता

स्कीम फॉर पॉस्को के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। 18 साल से कम उम्र की पीड़िता गर्भवती हो जाती हैं, उनके लिए बड़ा फैसला लिया गया है। हर जिले में पहचान कर 10 लाख रुपए सहायता के लिए दिए जाएंगे।

---विज्ञापन---

रिटायरमेंट के बाद मिलेगा 7वां वेतनमान

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद उन्हें सातवां वेतनमान दिया जाएगा। 2016 से जो भी रिटायर हुए हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

अखाड़ों को मिलेगी 5-5 बीघा जमीन

कैबिनेट बैठक में अखाड़ों को पांच बीघा जमीन देने का फैसला लिया गया है। एक बीघा में निर्माण कर सकेंगे। आवासीय और काॅमर्शिलय एक्टिविटी नहीं कर सकेंगे। सिर्फ धार्मिक कार्यों की परमिशन रहेगी।

---विज्ञापन---

आज की बैठक में 46 साल बाद प्रदेश को नया एयरपोर्ट (Rewa Airport) मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 1978 के बाद एमपी को पहली बार नया एयरपोर्ट मिला है।

ये भी पढ़ें-  ‘हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनेंगे स्थायी आश्रम’, जानें क्या है CM मोहन यादव की योजना

First published on: Oct 22, 2024 01:55 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola