MP Budget 2023: वित्त मंत्री जगदीश ने पेश किया बजट, लाडली योजना के लिए 8 हजार करोड़, 1 लाख नौकरियां
Edited By Rakesh Choudhary

MP Budget 2023 Live Updates
Edited By Rakesh Choudhary

MP Budget 2023 Live Updates
MP Budget 2023 Live: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार का आखिरी बजट पेश किया। इस बार का बजट 3.20 लाख करोड़ रुपए का है। कमलनाथ ने मंहगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे कई बजट सुनने का मौका मिला, लेकिन 50 रूपए सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरूआत में चाणक्य का सूत्र पढ़ते हुए कहा कि सुखस्य मूलं धर्मः। धर्मस्य मूलं अर्थः। अर्थस्य मूलं राज्यं। राज्यस्य मूलं इन्द्रियजयः। इसका अर्थ है- सुख का मूल है, धर्म। धर्म का मूल है, अर्थ। अर्थ का मूल है, राज्य। राज्य का मूल है, इन्द्रियों पर विजय।
और पढ़िए –MP Budget 2023: 11 बजे पेश होगा बजट, वित्त मंत्री बोले- लाडली बहनों को समर्पित होगा इस बार का बजट
और पढ़िए –Delhi Politics: विधायक सौरभ भारद्वाज, आतिशी बनेंगे मंत्री! CM केजरीवाल ने LG सक्सेना को भेजे नाम
इस बार के बजट से प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें है। वहीं सरकार भी चुनावी साल को देखते हुए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। बजट अधिकारियों की मानें तो इस बार कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। सरकार बजट में कुछ ऐसे प्रावधान करेगी जिसका फायदा बड़े वर्ग को होगा, यानि आमजन को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं बजट के केंद्र में हो सकती है। कुल मिलाकर हर वर्ग को खुश करने की कोशिश सरकार कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: