MP Borewell Rescue: बोरवेल में गिरी सृष्टि हारी जिंदगी की जंग, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

mp borewell rescue doctors declared srishti dead

mp borewell rescue doctors declared srishti dead

MP Borewell Rescue: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम सृष्टि को बचाया नहीं जा सका है। सीहोर के मुंगावली गांव में करीब 52 घंटे बाद जब सृष्टि को बोरवेल से निकाला गया तो उसे तत्काल डॉक्टरों के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सृष्टि को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सृ्ष्टि को रोबोटिक टेक्निक से बाहर खींचा गया था। लेकिन बाहर निकलने के बाद बच्ची रिस्पॉन्स नहीं कर रही थी। ऐसे में उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था।

विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत बताया। बताया जा रहा है कि सृष्टि जहां फंसी थी वहां पानी भी भर गया था। बता दें कि सृष्टि के रेस्क्यू में सेना और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई थी।

मंगलवार की दोपहर हुआ हादसा

मुंगावली गांव की रहने वाली ढाई साल की सृष्टि मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह खेत में पहुंच गई। वह खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गई। इस हादसे के बाद माता-पिता, दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि अपने माता-पिता की बड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ