‘लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई…’, BJP मंत्री के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस

BJP Minister Statement: मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि नेता मंच पर आकर माला पहनाते हैं और मांग पत्र देकर निकल जाते हैं।

Prahlad Patel Controversy

Prahlad Patel

Prahlad Patel Controversy: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। उन्होंने राजगढ़ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को अब सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता आते हैं तो उनको एक टोपला कागज मिलते हैं फिर मंच पर एक माला पहनाएंगे और एक मांग पत्र पकड़ा देंगे। मंत्री ने कहा कि यह अच्छी आदत नहीं है, लेने की बजाय देने का मानस बनाइए। मैं दावे से कहता हूं कि आप भी सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज खड़ा करेंगे। भिखारियों की फौज इकट्ठा करके समाज को मजबूत नहीं किया जा सकता है। इससे हमारा समाज कमजोर होगा।

मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि हम फ्री की चीजों का आकर्षण इतना रखते हैं कि यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है, शहीद का सम्मान तब होगा जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करे। ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हो, जिसने किसी से भीख मांगी हो।

किसको भिखारी कह रहे मंत्री

मध्यप्रदेश के ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री प्रहलाद पटेल राजगढ़ जिले के सुठालिया में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मंत्री के इस बयान पर विवाद हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि आम जनता न्याय के लिए आती है वो भिखारी नहीं हो सकती। प्रहलाद पटेल किसको भिखारी कह रहे हैं यह स्पष्ट करना करना चाहिए। जब न्याय नहीं मिलता है इसलिए जनता मंत्री के पास आती है। सिस्टम बन जाता है लेकिन उसे फाॅलो नहीं किया जाता है।

भाजपा का अहंकार

वहीं इस मामले पर एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी कह रहा है। यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का भी अपमान है। चुनाव में झूठ बोलते हैं फिर मुकर जाते हैं। जनता उन्हें याद दिलाती है तो उन्हें भिखारी कहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ