दूसरी या चौथी? आखिर चर्चा में क्यों BJP नेता की 63 साल की उम्र में 'सीक्रेट' शादी, कांग्रेसी हैं 18 साल छोटी दुल्हन

दीपक जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. दीपक जोशी खुद तीन बार विधायक रहे हैं.

BJP_d348da

शादी भोपाल के आर्य समाज मंदिर में की गई है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल दीपक जोशी ने 63 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. उन्होंने कांग्रेस की सचिव रहीं पल्लवी सक्सेना संग सात फेर लिए हैं. जोशी ने बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी की है. हालांकि, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भोपाल के आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर शादी की गई थी. इसके अलावा शादी की रस्में घर पर हुईं. इन रस्मों में दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. इनकी शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक में दीपक जोशी, पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीर हल्दी की रस्म की है, जिसमें दोनों लोग दिख रहे हैं.

विज्ञापन

दो और महिलाओं ने किया दावा

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की यह दूसरी शादी है. उनकी पहली पत्नी की कोरोना काल के वक्त मौत हो गई थी. वहीं, पल्लवी की भी यह दूसरी शादी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी का एक बेटा भी है, जो गुजरात में रहकर पढ़ाई कर रहा है. हालांकि, मीडिया में खबरें ये भी आई हैं कि दो और महिलाओं ने दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा किया है. एक महिला ने तो यहां तक दावा कर दिया कि दीपक जोशी से उसने साल 2016 में ही शादी कर ली थी. बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर को उस महिला ने दीपक जोशी के घर पहुंकर हंगामा कर दिया.

दीपक जोशी तीन बार रह चुके विधायक

दीपक जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे हैं. दीपक जोशी खुद तीन बार विधायक रहे हैं. वह शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. 2013 में उनके पास मध्य प्रदेश का स्कूल, उच्च शिक्षा और कौशल विकास विभाग था. दीपक की गिनती मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती है. उन्होंने सबसे पहले साल 2003 में बागली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इसके बाद वह विधानसभा पहुंचे थे. फिर उन्होंने लगातार 2008 और 2013 का विधानसभा चुनाव हाटपिपल्या सीट से जीता. लेकिन 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी ने उन्हें हरा दिया था.

जब कांग्रेस में चले गए थे

वह शुरुआत से ही भाजपा के साथ रहे हैं. लेकिन साल 2023 में उन्होंने पार्टी पर अपेक्षा का आरोप लगाया था. उन्होंने हाटपिपल्या सीट से टिकट मांगी थी. लेकिन उनकी जगह कांग्रेस छोड़कर आए मनोज चौधरी को वहां से उतार दिया गया. फिर वह भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव सीट से चुनाव में उतारा, लेकिन वह चुनाव जीतने में नाकाम रहे. लेकिन कुछ समय बाद भाजपा में वापस आ गए.

विज्ञापन

वहीं, पल्लवी सक्सेना कांग्रेस की पूर्व सचिव रह चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ