हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मध्य प्रदेश की यूनिवर्सिटी ने उठाया बड़ा कदम, पढ़ाया जाएगा 'रामचरितमानस का साइंस'; डिजाइन होगा स्पेशल कोर्स

मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में छात्रों को रामचरितमानस का विज्ञान पढ़ाया जाएगा। इसके लिए ग्रेजुएट के लेवल का स्पेशल कोर्स डिजाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में धार्मिक शास्त्रों के साथ युवाओं को आधुनिक युग की पढ़ाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में राज्य के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में भी छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से रामचरितमानस की पढ़ाई करवाई जाएगी। यूनिवर्सिटी में इसके लिए ग्रेजुएट के लेवल का स्पेशल कोर्स डिजाइन किया जा रहा है। इस कोर्स में रामचरितमानस में दिए गए विज्ञान के सभी सिद्धांतों को शामिल किया जाएगा। यूनिवर्सिटी इस कोर्स के जरिए युवाओं के ज्ञान को भारतीय संस्कृति और साहित्य की वैज्ञानिकता से जोड़ना चाहती है।

कोर्स में शामिल हैं ये विषय

भोज ओपन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के अनुसार रामचरितमानस के आधार पर बन रहे नए स्पेशल कोर्स में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। भोज विश्वविद्यालय ने तीन साल पहले ‘विज्ञान से सामाजिक उत्थान’ नाम से एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया था। रामकथा में छिपा विज्ञान अब शिक्षा का हिस्सा बनेगा। इस कोर्स में रामचरितमानस की चौपाइयों के जरिए छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुजरात के 5 जिलों में तापमान जाएगा 41 के पार; 3 दिन तक और बढ़ेगा पारा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

यूनिवर्सिटी ने उठाया बड़ा कदम

बता दें कि 3 साल पहले ही भोज यूनिवर्सिटी में ‘विज्ञान से सामाजिक उत्थान’ नाम का एक डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया था। इस डिप्लोमा कोर्स में रामचरितमानस की चौपाइयों के जरिए छात्रों को फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और पर्यावरण विज्ञान को समझाने की कोशिश की गई थी। इस डिप्लोमा कोर्स में हर साल 50 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश ले रहे हैं। इसलिए यूनिवर्सिटी ने अब डिप्लोमा कोर्स को बढ़ाकर ग्रेजुएट के लेवल तक के लिए फिर से डिजाइन कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola