MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच एक और जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जुलाई के महीने में विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित हो सकता है।
15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र
बताया जा रहा है कि अगले महीने मानसून सत्र आयोजित होगा। जहां 10 से 14 जुलाई तक मानसून सत्र आयोजित होने की संभावना है। आखिरी सत्र पांच दिन का रहेगा। विधानसभा का आखिरी सत्र भी हंगामेदार होने के आसार हैं।
पिछला सत्र हुआ था हंगामेदार
विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना कल तक जारी हो सकती है। विधानसभा की तरफ से सत्र को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधानसभा का पिछला सत्र बेहद हंगामेदार हुआ था। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी। जिसमें कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में इस बार भी विवाद होने की संभावना है।
राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारियां
साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में विधानसभा सत्र में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष को घेरने के लिए भी राजनीतिक दलों के पास आखिरी मौका रहेगा।
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 mins agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
20 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines