MP Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज शिवराज सरकार प्रदेश का अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश करेंगे। वहीं आज भी सदन में जमकर हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने आदिवासी लोगों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर सदन में चर्चा कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा सीधी पेशाब कांड पर भी चर्चा कराए जाने की मांग की गई है।
पेश होगा अनुपूरक बजट
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा करीब 25 हजार करोड़ रुपए तक का सप्लीमेंट्री बजट पेश करेंगे। बजट में सबसे अहम लाड़ली बहना योजना की राशि, छात्रों को स्कूटी देने के अलावा अन्य कई योजनाओं को लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। बजट को आज शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक में भी मंजरी मिल गई है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज जानबूझकर विधानसभा सत्र को खत्म करवाया जाएगा, शोरगुल हंगामा करके विधानसभा आज ही स्थगित कर दी जाएगी। ताकि किसी भी मुद्दे पर कोई चर्चा ना हो पाए। हम किसी मुद्दे पर पर चर्चा करना चाहते हैं पर सत्ता पक्ष वो नहीं चाहता ये चर्चा से भागेंगे। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी सत्ता पक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार किसी तरह की चर्चा नहीं करवाना चाहती है।
वहीं बीजेपी का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा चाहती है। लेकिन कांग्रेस वेवजह सदन में हंगामा कर रही है। कांग्रेस किसी भी तरह की चर्चा करना ही नहीं चाहती है। बता दें कि आज शुरुआत में ही दो बार सदन की कार्रवाई 10-10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines