---विज्ञापन---

MP चुनाव: रणदीप सुरजेवाला की घोषणा से सियासी पारा चढ़ा, भाजपा के दांव पर कांग्रेस की बड़ी चाल

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री लाडली बेटी योजना के अंतर्गत पात्रधारकों को घरेलू LPG सिलेंडर को रियायती दर पर देने की घोषणा की थी।मध्य प्रदेश सरकार ने कहा था कि हम […]

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री लाडली बेटी योजना के अंतर्गत पात्रधारकों को घरेलू LPG सिलेंडर को रियायती दर पर देने की घोषणा की थी।

मध्य प्रदेश सरकार ने कहा था कि हम पात्रधारकों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराएंगे। इस घोषणा के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा की हर चाल पर नजर गड़ाए बैठी है। आज इसी क्रम में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस की उपलब्धियों और घोषणाओं को गिनाया।

<

>

---विज्ञापन---

सुरजेवाला की किसानों और महिलाओं के लिए घोषणा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ ने 27 लाख किसानों का कर्ज़ा माफ किया। उन्होंने 87% लोगों का बिल 100 रुपए से कम किया। कमलनाथ ने माफियाओं पर वार किया और मिलावट खोरों पर प्रहार किया।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद कहा कि हम 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। 100 यूनिट तक की बिजली माफ होगी और 200 तक की बिजली हाफ होगी। बेटियों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी। पिछड़ों को 27% आरक्षण दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

किसानों के लिए भी सुरजेवाला ने की घोषणाएं

रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में होने के साथ कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में किसानों के ऊपर भी अपनी बातों को कहने में कोताही नहीं बरती। सुरजेवाला ने कहा कि किसानों का कर्ज़ा माफ किया जाएगा।

किसानों को 5 हॉर्स पावर तक सिंचाई हेतु बिजली मुफ्त दी जाएगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा के अलावा विधानसभा चुनाव भी करीब आ गए हैं। इन दिनों दोनों पार्टियों की तरफ से जनता के विश्वास को जीतने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं।

---विज्ञापन---

वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी अपने दशकों के सियासी अनुभव को पूरी तरह से झोंक दिया है।

First published on: Sep 16, 2023 05:39 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola