---विज्ञापन---

MP में कांग्रेस ने 60 सीटों पर तय किए संभावित प्रत्याशी, जानिए किस सीट पर किस नेता को मिलेगा मौका

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी देरी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी को तो प्रत्याशियों की पहली सूची तक जारी कर चुकी है। जबकि कांग्रेस भी अब जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा है […]

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने में अभी देरी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी को तो प्रत्याशियों की पहली सूची तक जारी कर चुकी है। जबकि कांग्रेस भी अब जल्द ही अपनी पहली सूची जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 60 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। जिसके बाद अब सितंबर में कांग्रेस भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी तय

दरअसल, बीजेपी की तरह कांग्रेस ने भी हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि 2018 में पार्टी को जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। वहां प्रत्याशी तय हो चुके हैं। पार्टी 60 सीटों पर सर्वे के बाद तैयार नजर आ रही है। इनमें वह सीटें भी शामिल हैं, जिन पर लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पार्टी जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।

---विज्ञापन---

इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय

  • विजयपुर-रामनिवास रावत
  • इंदौर-3 दीपक जोशी (पींटू)
  • इंदौर-5 सत्यनारायण पटेल
  • खातेगांव-दीपक जोशी
  • बुरहानपुर-सुरेंद्र सिंह शेरा
  • नरेला-मनोज शुक्ला
  • नरसिंहगढ़-गिरीश भंडारी
  • सिवनी मालवा-ओम रघुवंशी
  • शिवपुरी-वीरेंद्र रघुवंशी
  • मुंगावली-यादवेन्द्र सिंह
  • ब्यावरा-पुरुषोत्तम दांगी
  • पाटन-नीलेश अवस्थी
  • अटेर-हेमंत कटारे
  • अमरपाटन-राजेन्द्र सिंह
  • चुरहट-अजय सिंह
  • त्योंथर-सिद्धार्थ तिवारी
  • इच्छावर-शैलेन्द्र पटेल

इन सीटों पर दो नामों के पैनल

  • शुजालपुर में योगेंद्र सिंह (बंटी बना) और रामवीर सिंह सिकरवार
  • पनागर में भरत सिंह यादव और राजेश पटेल
  • हाटपिपलिया में राजवीर सिंह बघेल और विश्वजीत सिंह चौहान

बता दें कि कांग्रेस इस बार सर्वे के आधार पर ही टिकट वितरण की बात कह रही है। दिग्विजय सिंह भी लगातार कह चुके हैं कि कमलनाथ के सर्वे में जो प्रत्याशी पास होगा टिकट उसे ही दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काट भी सकती है।

ये भी देखें: चुनाव से पहले MP BJP को बड़ा झटका,पूर्व विधायक Girja Shankar sharma ने छोड़ी बीजेपी

---विज्ञापन---

First published on: Sep 01, 2023 07:47 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola