कर्नाटक के बाद रणदीप सुरजेवाला को MP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीनाक्षी नटराजन को इस राज्य की कमान

randeep surjewala

Randeep Surjewala (File Photo)

विज्ञापन

MP assembly election: मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

रणदीप सुरजेवाला एमपी में देखेंगे काम

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है। जो विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का काम देखेंगे। जिसमें सुरजेवाला की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी।

विज्ञापन

बता दें कि रणदीप सुरेजवाला को लंबे समय से मध्य प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने की चर्चा थी। जिस पर अब विराम लग गया है। सुरजेवाला को कांग्रेस में बड़ा रणनीतिकार माना जाता है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में अब पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सीनियर नेता और मंदसौर से पूर्व लोकसभा सांसद मीनाक्षी नटराजन को पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर बनाया गया है। जबकि प्रीतम सिंह को भी छत्तीसगढ़ में सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह से राजस्थान में मधुसूधन मिस्त्री और शशिकांत मैथिल को ऑब्जर्वर बनाया गया है। जबकि तेलंगाना के लिए दीपा देशमुंशी और श्रीवेला प्रसाद को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसके अलावा सचिन राव को मिजोरम का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

विज्ञापन

ये भी देखें : Bhopal में BJP घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक कल…बैठक में कई बड़े ऐलान पर हो सकती है चर्चा

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ