हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'CM शिवराज सिंह चौहान के झूठे वादों को लोग याद रखेंगे...', कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

MP Assembly Elections 2023 : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सीएम चौहान के झूठ और उनके नाकाम वादों को याद रखेंगे। कमलनाथ ने यह कमेंट, सीएम चौहान के उस बयान के मद्देनजर किया, जो उन्होंने रविवार शाम सीहोर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया था।

यह भी पढ़ें – Gandhi Jayanti: आखिर ताले में क्यों बंद है महात्मा गांधी की जन्मस्थली?

छिंदवाड़ा के लोग बुद्धिमान हैं

सीएम चौहान ने कहा, ऐसा भाई आपको कभी नहीं मिलेगा, आप (कार्यक्रम में महिलाओं का जिक्र करते हुए) मेरे चले जाने पर मुझे याद करोगी। इस बीच, जब उनसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा छिंदवाड़ा जिले पर विशेष ध्यान देने के बारे में पूछा गया, तो पूर्व सीएम ने कहा, वे (भाजपा) जिसे चाहें, बुला सकते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा के लोग बहुत बुद्धिमान हैं। छिंदवाड़ा जिले में सात विधानसभा सीट हैं और इनमें से तीन विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित हैं और एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित  हैं, इसके अलावा छिंदवाड़ा प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सभी विधायक कांग्रेस पार्टी के हैं।

शिवराज सिंह का दावा

इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट में दावा किया था कि भाजपा सत्ता में लौटेगी और अधिक जोश के साथ लोगों के लिए काम करेगी, उन्होंने एक्स पर लिखा था, मैं प्रदेश में विकास को एक नई गति दूंगा, आपके विश्वास को एक नई ताकत दूंगा, यह मेरा आपसे वादा है। मां जागेश्वरी के आशीर्वाद और जनता के आशीर्वाद से मध्य प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और राज्य एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जहां पर 230 विधानसभा सीटें हैं। पिछले राज्य विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस सत्ता में आई और अनुभवी नेता कमल नाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। (एएनआई)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें