भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। प्रचार के साथ ही नेताओं में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा में सर फुटबाल की स्थिति बनी हुई है। सिंधिया ग्वालियर चंबल जाएंगे तो जूते बजेंगे।
जन आक्रोश यात्रा को लेकर हुई चर्चा
दरअसल, रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस की एक बड़ी बैठक के सिलसिले में भोपाल में है। इस बैठक में आज वे जिला अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा और INDIA गठबंधन की भोपाल में होने वाली पहली रैली की तैयारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में यात्रा को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-‘घमंडिया’ गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है… MP में पीएम मोदी का I.N.D.I.A पर वार, कांग्रेस ने किया पलटवार
बता दें, कि बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा से पहले कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने की घोषणा की थी लेकिन किन्ही कारणों से कांग्रेस यात्रा निकालने में भाजपा से पीछे रह गई। लेकिन अब कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुट गई है।
संबंधित खबरें
शिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
5 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
6 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines