हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Assembly Election: ग्वालियर ग्रामीण हलके में पहली बार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; बोले-दिल्ली से लोगों की जेब तक कोई भ्रष्टाचार नहीं

MP Assembly Election; Rajnath Singh Gwalior Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा हलके के उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आए हैं।

विज्ञापन

MP Assembly Election; Rajnath Singh Gwalior Visit, ग्वालियर: एक वक्त था, जब दिल्ली से चले एक रुपए में से 14 पैसे ही लाभपात्र लोगों तक पहुंच पाते थे, लेकिन अब दिल्ली के बैंकों से जितना फंड चलता है, उसका 100 प्रतिशत लोगों की जेब में पहुंचता है। कहीं कोई एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं कर सकता। यह पारदर्शिता सिर्फ और सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। इतना ही नहीं, देशविरोधी बाहरी ताकतों को भी हमारी सेना तुरंत सबक सिखाने में सक्षम है। जनधन खाता योजना और पुलवामा अटैक का जिक्र करते हुए सोमवार को यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही है। राजनाथ सिंह आज विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण हलके के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह के प्रचार में रैली को संबोधित करने यहां पहुंचे थे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी वगैरह पर भी शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि ये सजपा जैसी पार्टियां चुनावी चिड़िया हैं, चुनावी मौसम खत्म हो जाने के बाद तुरंत उड़ जाएंगी और फिर अगले पांच साल नजर नहीं आने वाली।

कोई माई का लाल भारत सिंह कुशवाह के दामन पर दाग साबित नहीं कर सकता: राजनाथ सिंह

भारत सिंह कुशवाह की रैली के मंच से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आया हूं। यहां मौजूद लोगों ने जो मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। भारत की परंपरा और शिष्टाचार सिखाता है कि स्वागत अभिनंदन कभी एक तरफ नहीं होना चाहिए, इसलिए मैं भी अपनी तरफ से इसी झुकाकर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मेरे बहनो-भाइयो! यदि मैं आज आपके बीच में आया हूं तो भारत सिंह कुशवाहा के लिए वोट मांगने आया हूं। भारत सिंह कुशवाह को अपने विधायक के रूप में, मंत्री के रूप में काम करते हुए देखा है। हो सकता है कोई यह कहे भारत सिंह कुशवाह ने यह काम कर दिया या यह काम नहीं किया, लेकिन इतनी बात मैं दावे से कह सकता हूं कि कोई माई का लाल भारत सिंह कुशवाह के दामन पर दाग साबित नहीं कर सकता’।

बोले-तानसेन के नाम से जाना जाता ग्वालियर बना सिटी ऑफ म्यूजिक

राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्वालियर को संगीत सम्राट तानसेन के नाम से जाना जाता है। आप लोगों को जानकर खुशी होगी कि यूनेस्को ने ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा दिया है। मध्य प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में जो कुछ भी आपने देखा है, उससे यह बात आप भी तय कर सकते हैं कि डेढ़ वर्ष तक कांग्रेस की सरकार ने क्या किया और साढ़े तीन वर्ष की शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार क्या कर रही है। 2018 का कांग्रेस का घोषणा पत्र उठाकर देख लें तो अपने आप अंदाजा हो जाएगा कि उन्होंने डेढ़ वर्ष में क्या किया। कम से कम दो-चार वादे तो पूरे कर ही सकते थे। कांग्रेस ने गरीबों के आवास वापस छीन लिए। कर्नाटक, हमाचल प्रदेश और राजस्थान, जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार है, उन राज्यों के कर्मचारियों को वेतन मिलना भी मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं, वहां कोई भी इस तरह की शिकायत नहीं कर सकता। हम लोग जनता को जनार्दन मानते हैं और कांग्रेस वाले  अपने परिवार के लोगों को।

विज्ञापन

<

>

विज्ञापन

कहा-दिल्ली से चला पैसा 100 का 100 पहुंचता है लोगों की जेब में

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मुझे याद है, जब पहले सरकार बनी थी और भारत सरकार में मैं गृहमंत्री था। मोदी जी ने बैठक बुलाई थी, मैं भी उसे बैठक में मौजूद था। सारे अधिकारी बैठे हुए थे, उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) कहा था कि सबके बैंकों में खाते खुल जाने चाहिए। कोई भी परिवार शेष नहीं बचना चाहिए। उस वक्त हमारी समझ में नहीं आया कि मोदी जी आखिर करना क्या चाहते हैं। मैंने पूछा तो मोदी जी ने कहा कि करिश्मा होगा। अब मैं आपको याद दिलाता हूं-राजीव गांधी जी ने एक बार कहा था कि हम 100 पैसा दिल्ली से भेजते हैं, लेकिन नीचे पहुंचते-पहुंचते वह मुश्किल 14 पैसा रह जाता है। देश के प्रधानमंत्री ने कहा था तो उस मजबूरी को चुनौती के रूप में किसी ने स्वीकार किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया। आज हम देखते होंगे कि दिल्ली की बैंकों से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा आपकी जेब में पहुंचता है। एक भी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ पाता है। यह हर परिवार का बैंक खाता खुलने का ही परिणाम है।  भ्रष्टाचार पर नियंत्रण केवल भाषण देकर नहीं किया जा सकता, इस पर नियंत्रण व्यवस्था के जरिए ही किया जा सकता है। मोदी जी ने यह करके दिखाया है’। कांग्रेस की अधिकांश सरकार में भ्रष्टाचार में डूबी हैं। मंत्रियों पर तरह-तरह के मामले चल रहे हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ताकतवर हो रही है मोदी जी लगातार आगे बढ़ रहे हैं इसे देखकर यह विपक्षी लोग इंडिया एलाइंस ग्रुप बना रहे हैं। उसके बावजूद भी सभी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी की साथ में फुदकने की आदत नहीं रही है, इसलिए मिलकर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कमीशन-भ्रष्टाचार के स्तंभों पर टिकी थी कमलनाथ सरकार…ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों कहा ‘मैं कुर्सी की दौड़ में नहीं हूं’?

विज्ञापन

<

>

सपा-बसपा को बताया चुनावी चिड़िया

उन्होंने कहा कि पहले कोई बीड़ी-सिगरेट पीने या कुछ खाने के बाद कचरा सीधे प्लेटफार्म पर फेंकता था, पर अब कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं करता। कचरे को आसपास के डस्टबिन में डालने की यह जागरूकता पीएम मोदी ने पैदा की है। कभी सोचा था कि प्रधानमंत्री खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाएंगे। पहले महिलाएं दूर-दराज के कुओं और नदियों आदि से सिर पर पानी लेकर आती थी, लेकिन अब हर घर पानी सरकार पहुंचा रही है। मोदी जी की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आगे कोई प्रधानमंत्री आए हर घर में शौचालय बनाने की बात करेगा। हिंदुस्तान का कोई ऐसा घर शेष नहीं बचा होगा, जहां शौचालय नहीं होगा। कोरोना वैक्सीनेशन, आयुष्मान भारत योजना जैसी उपलब्धियां गिनवाने के साथ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी आदि के द्वारा मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने की बात पर राजनाथ ने कहा कि कुछ चुनावी चिड़िया उत्तर प्रदेश से आ रही हैं तो कुछ दिल्ली से आई हैं। चुनावी मौसम के बाद उड़ जाएंगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर और तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन की बढ़ी मुश्किलें, 4 केस दर्ज

उन्होंने कहा कि उन्होंने (अपने और प्रधानमंत्री के बारे में कहा) राजनीति हमेशा जनता की आंख में आंख डालकर की है, गुमराह करके नहीं की है। पहले आतंकवादी आते थे और भारत की धरती पर बड़ी से बड़ी घटना को अंजाम देकर लौट जाते थे, लेकिन मोदी जी की सरकार बनने के बाद आपने देखा होगा कि पुलवामा में एक बड़ी वारदात हुई आतंकवादी आए और बड़ी वारदात को अंजाम देकर गए लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने 10 मिनट के अंदर फैसला लेकर हमारी सेवा के बहादुर जवानों ने सीमा के पर ही नहीं जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर उन्हें सबक सिखाया। इतना ही नहीं, आज भारत जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुलकर बोलता है तो दुनिया के लोग कान खोलकर सुनते हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा है, लेकिन 2014 के पहले क्या तस्वीर थी सभी को पता है।

विज्ञापन

जितनी योजनाएं शिवराज ने दी, इतनी कहीं लागू नहीं हुई

उधर, मध्य प्रदेश के हालिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए कामों के बारे में राजनाथ ने कहा, ‘कांग्रेस के राज में जो मध्य प्रदेश एक बीमार राज्य कहलाता था, आज वही मध्य प्रदेश विकासशील राज्य के रूप में लंबी छलांग लगाने को तैयार है। हाल ही में इंदौर में हुए इन्वेस्टर समेत ने उद्योगों का जाल बिछाने का रास्ता खुला है यह करिश्माई काम शिवराज सरकार ने करके दिखाया है। जो योजनाएं शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में लागू की हैं, इतनी हिंदुस्तान के किसी राज्य में लागू नहीं हुई। आज मैं इसलिए आप सभी से समर्थन मांगने आया हूं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola