MP Assembly Election 2023(शबीर अहमद): मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों चुनावी वादों की बाढ़ आई हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी किया है, जिस पर अब पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह वचन पत्र हर समाज और हर वर्ग के लिए है। उन्होंने कहा कि प्राण जाएंगे, लेकिन वचन पूरे किए जाएंगे।
‘प्राण जाने तक वचन पूरे किए जाएंगे’
रागिनी नायक ने बीजेपी से सवाल पूछते हुए कहा कि भाजपा के झूठ का पुलिंदा वाला घोषणा पत्र कब आएगा। बता दें कि बीजेपी ने कांग्रेस के चुनावी पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया था। बेरोजगार युवा और छात्रों को लेकर रागिनी नायक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगार युवा रोजगार पाने के लिए लाठी-डंडे खा रहे हैं।
‘युवाओं को धोखा देने का काम रही भाजपा’
कांग्रेस प्रवक्ता ने परीक्षा भर्ती में हुए घोटाले को लेकर कहा कि विधायकों के कॉलेज में भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा हुआ है, यह सरकार युवाओं को धोखा देने का काम रही है। पटवारी परीक्षा में हुए लेनदेन और भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थी सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि पेसा कानून समन्वयक की भर्ती में भी फर्जीवाड़ा हुआ, मेरिट लिस्ट में निरस्त करके बीजेपी और भाजपा के लोगों को की गई नियुक्तियां स्टेट सर्विस में भी 5 साल में कोई भर्ती नहीं की गई।
वहीं 6 साल से सब इंस्पेक्टर नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं आरक्षक की भर्ती हुई लेकिन रिजल्ट नहीं आया है।
भाजपा पर साधा निशाना
रागिनी नायक ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज 29 हजार से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं, आचार संहिता लगने से पहले 53 हजार घोषणा कर दीं, जबकि सरकार पर 4 लाख करोड़ का कर्ज है, वहीं कमिशन खोरी भी खूब हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश में कौन निवेश करेगा।
कांग्रेस का वचन पत्र
बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को अपने घोषणा पत्र में 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने, पुरानी पेंशन लागू करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, एमपी में IPL टीम बनाने, बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपये देने समेत छोटे-बड़े सौ वादे किए हैं। कांग्रेस के एस साल तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदु, 1290 वचन और 101 गारंटी दी गई है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
8 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines