---विज्ञापन---

MP में पूर्व गृहमंत्री की कांग्रेस में हो सकती है घर वापसी, चुनावी साल में BSP से दिया इस्तीफा

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दलबदल का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। इसके पहले भी कई नेता कांग्रेस में घर वापसी कर चुके […]

---विज्ञापन---

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दलबदल का दौर जारी है। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। इसके पहले भी कई नेता कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं।

महेंद्र बौद्ध कांग्रेस में कर सकते हैं घर वापसी

बीएसपी नेता महेंद्र बौद्ध ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जिसके बाद से ही उनके घर वापसी की अटकलें शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

---विज्ञापन---

महेंद्र बौद्ध ने 29 सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर बीएसपी की तरफ से दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन बीएसपी की तरफ से चुनाव लड़ने के चलते इस सीट पर कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ था, जिससे यह सीट कांग्रेस बेहद कम अंतर हारी थी। ऐसे में महेंद्र बौद्ध की वापसी कांग्रेस के लिए फायदेमंद हो सकती है।

दिग्विजय सरकार में रहे मंत्री

महेंद्र बौद्धा सेवढ़ा सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। वह दिग्विजय सिंह सरकार में गृह और शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ग्वालियर-चंबल में वह बड़े अनुसूचित जाति के नेता के तौर पर अपनी पहचान रखते हैं। ऐसे में चुनावी साल में उनकी दलबदल की स्थिति प्रदेश में अहम मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी देखें: Congress में वापसी कर सकते हैं Mahendra bodh…BSP प्रदेश अध्यक्ष को Mahendra bodh ने भेजा इस्तीफा

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2023 05:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola