कर्नाटक के बाद अब MP पर DK की नजरें, बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन, कमलनाथ से होगी मुलाकात

dk shivakumar meet kamal nath

dk shivakumar meet kamal nath

विज्ञापन

MP Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकार डीके शिवकुमार अब एमपी में भी मोर्चा संभालने की तैयारी में हैं। डीके कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब एमपी के दौरे पर आ रहे हैं।

बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

डीके शिवकुमार आज से एमपी के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वह राजसत्ता की देवी दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन करेंगे। जबकि कल वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाएंगे। डीके यहां बाबा की भस्मारती में शामिल होंगे, जिसके बाद वो कालभैरव मंदिर में पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन

कमलनाथ से करेंगे मुलाकात

डीके शिवकुमार की कमलनाथ से भी मुलाकात होगी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि डीके के आने से एमपी में कर्नाटक मॉडल की तर्ज पर रणनीति बनाई जा सकती है।

डीके को चुनाव में भी मिलेगी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीके शिवकुमार जल्द ही मध्य प्रदेश के दौरे पर भी पहुंच सकते हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ