MP Assembly Election: विपिन श्रीवास्तव। विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच एमपी की एक डिप्टी कलेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन वजह अपने घर के शुभारंभ पर जाने की सरकार से अनुमति न देना बताई है। लेकिन चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा
छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर और लवकुश नगर में SDM के पद पर पदस्थ रही निशा बांगरे ने इस्तीफा देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। निशा बांगरे ने आरोप लगाया कि घर के शुभारंभ और वृद्ध अस्थियां दर्शन लाभ पर जाने से जाने से मध्य प्रदेश शासन ने रोका था, जिस कारण उन्होंने नोकरी से त्यागपत्र दे दिया।
निशा बांगरे ने प्रमुख सचिव को लिखा कि “मेरे मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में विभाग द्वारा मेरे उपस्थित ना होने देने के विषय अंतर्गत पत्र से मैं हृदय की गहराई से अत्यधिक आहत हूं, उपकारी पर में विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के भी दर्शन लाभ करने की अनुमति ना देने से मेरी धार्मिक भावनाओं को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है, अतः मैं अपने मौलिक अधिकार धार्मिक आस्था एवं संवैधानिक मूल्यों से समझौता करके अपने डिप्टी कलेक्टर पद पर बने रहना उचित नहीं समझती हूं इसलिए मैं अपने डिप्टी कलेक्टर पास से आज 22 जून को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं”
आमला सीट से लड़ सकती है चुनाव
निशा ने इस्तीफे की वजह जो बताई है वो अलग बात है, लेकिन उनके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि चुनाव लड़ने को लेकर निशा इंकार कर चुकीं हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होगी। उनके बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
14 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines