MP में चुनाव लड़ने की चर्चा में रहीं डिप्टी कलेक्टर ने दिया इस्तीफा, इस सीट से शुरू कर सकती हैं सियासी पारी

deputy collector nisha bangre resigns

deputy collector nisha bangre resigns

MP Assembly Election: विपिन श्रीवास्तव। विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच एमपी की एक डिप्टी कलेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन वजह अपने घर के शुभारंभ पर जाने की सरकार से अनुमति न देना बताई है। लेकिन चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

निशा बांगरे ने दिया इस्तीफा

छतरपुर में डिप्टी कलेक्टर और लवकुश नगर में SDM के पद पर पदस्थ रही निशा बांगरे ने इस्तीफा देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। निशा बांगरे ने आरोप लगाया कि घर के शुभारंभ और वृद्ध अस्थियां दर्शन लाभ पर जाने से जाने से मध्य प्रदेश शासन ने रोका था, जिस कारण उन्होंने नोकरी से त्यागपत्र दे दिया।‌

निशा बांगरे ने प्रमुख सचिव को लिखा कि “मेरे मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में विभाग द्वारा मेरे उपस्थित ना होने देने के विषय अंतर्गत पत्र से मैं हृदय की गहराई से अत्यधिक आहत हूं, उपकारी पर में विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के भी दर्शन लाभ करने की अनुमति ना देने से मेरी धार्मिक भावनाओं को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है, अतः मैं अपने मौलिक अधिकार धार्मिक आस्था एवं संवैधानिक मूल्यों से समझौता करके अपने डिप्टी कलेक्टर पद पर बने रहना उचित नहीं समझती हूं इसलिए मैं अपने डिप्टी कलेक्टर पास से आज 22 जून को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देती हूं”

आमला सीट से लड़ सकती है चुनाव

निशा ने इस्तीफे की वजह जो बताई है वो अलग बात है, लेकिन उनके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। हालांकि चुनाव लड़ने को लेकर निशा इंकार कर चुकीं हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होगी। उनके बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ