BJP के प्रत्याशियों को ट्रेनिंग में मिले अहम टिप्स, VD शर्मा बोले-रणनीति तय कर दी गई है

mp news

mp assembly election

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी हर दिन तेज होती जा रही है। पार्टी ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, खास बात यह है कि इन प्रत्याशियों को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी गई है। जिसमें कुछ अहम टिप्स दिए गए हैं। जिसकी जानकारी खुद बीजेपी के प्रदेश अध्य वीडी शर्मा ने दी है।

अकड़पन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

बीजेपी के 39 प्रत्याशियों को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और वीडी शर्मा के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल करवाया गया। जहां सभी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्याशी का व्यवहार, बर्ताव और मेहनत ही उन्हें जीत दिलाएगी इसलिए सभी लोग अभी से सक्रिएता बढ़ा दें और अकड़पन बिल्कुल भी न दिखाए।

विपक्ष के नाराज लोगों से संपर्क रखे

प्रत्याशियों को शालीनता से बर्ताव करने की बात कही है गई है। जो विरोध कर रहे हैं उनसे भी शालीनता से बात करें, जबकि विपक्ष के जो नेता और कार्यकर्ता हैं उनसे लगातार संपर्क में रहे। जबकि चुनाव के दौरान जो भी खामी दिखे उसे तुरंत प्रदेश संगठन को बताया जाए। क्योंकि सभी को बड़े भरोसे के साथ टिकट दिया गया है। क्योंकि इन सीटों पर टिकट की दौड़ में कई लोग शामिल थे, लेकिन आप सभी पर भरोसा जताया गया है इसलिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है।

रणनीति तय की गई है

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रत्याशियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें सभी 39 सीटों पर जीत की रणनीति तय की गई है। वहीं जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है, वहां विरोध की खबरों पर वीडी शर्मा ने कहा कि ये मानव स्वभाव है, कल ही नाराज कार्यकर्ता मेरे साथ भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इसलिए कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सभी 39 प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। जबकि आगे जो भी प्रत्याशी घोषित होंगे उन्हें भी जीत मिलेगी और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।’

ये भी देखें: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार जल्द,इन विधायकों को दिलाई जा सकती है शपथ !

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ