शब्बीर अहमद, भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बायें पैर में लगी चोट के कारण विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। डॉक्टर्स ने उन्हें तीन महीने तक आराम की सलाह दी है। इसकी जानकारी उमा भारती ने अपने X अकाउंट पर दी। हालांकि, उमा भारती ने कहा है कि वह वीडियो या जूम के माध्यम से चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगी।
डॉक्टरों के निर्देश पर भोपाल लौट रही हूं
चोट की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए उमा भारती ने कहा, “ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बायें पैर में लगी चोट बड़ा नुकसान कर गई है। 28 तारीख से कल तक फिजियोथेरेपी झांसी में चली। सुधार न होते देख कल फिर झांसी में ही एमआरआई हुई। माननीय डॉक्टरों के निर्देश पर भोपाल लौट रही हूं। लगभग 3 महीने तक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, दवाई, बेड रेस्ट को मिलाकर के अब ठीक होने में काफी समय लगेगा।”
कार्यकर्ता ही असली स्टार
उमा भारती ने कहा कि 30 तारीख से हिमालय बद्री केदार रहकर 7 तारीख को भोपाल वापस लौटना था। स्टार प्रचारक की सूची में नाम नहीं होने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि हमारे सभी उम्मीदवार एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता ही असली स्टार हैं। वैसे भी शिवराज जी को मैंने अपना चुनाव प्रचार से सम्बन्धित अधिकार दे रखा है।
यह भी पढ़ें- MP Election: सीएम शिवराज ने कांग्रेस सरकार के गिनाए 11 पाप, कहा- कमलनाथ जवाब दो?
मेरा धैर्य एवं मेरी निष्ठा को परखना चाहते हैं ईश्वर
उमा भारती ने आगे कहा कि कल की एमआरआई रिर्पोट के बाद भोपाल के अपने आवास से अब जितना सम्भव हो सकेगा, वीडियो या जूम के जरिये मैं चुनाव प्रचार में भाग लूंगी। इस चुनाव में तो लगता है कि मेरे शौर्य को बार-बार परखने के बाद मेरा धैर्य एवं मेरी निष्ठा को भी ईश्वर परखना चाहता है। मुझे आशीर्वाद दीजिए कि बेड रेस्ट में भी मैं उस ईश्वरीय परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास हो जाऊं।
(Ambien)
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
20 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines