MP Assembly Election: मिशन 2023 के बीच मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में समरसता के महान संत रविदासजी का का भव्य मंदिर आकार लेने जा रहा है, क्योंकि साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हर वर्ग को साधने में जुटी है।
100 करोड़ से अधिक राशि से बनने वाले इस मंदिर की आधारशिला रखने के लिए बीजेपी बुंदेलखंड में अब तक का सबसे बड़ा सियासी प्रदर्शन भी करने जा रही है। जहां 12 अगस्त को पीएम मोदी मंदिर का भूमिपूजन करेंगे तो दूसरी और प्रदेशभर के अनुसूचित जाति वर्ग के लाखों लोगों का सागर में समागम होगा। जो बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है।
बुंदेलखंड का सियासी समीकरण
बुंदेलखंड अंचल के 6 जिलों में 26 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 15, कांग्रेस ने 9 और सपा-बसपा ने 1-1 सीट जीती थी। जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 22 तो कांग्रेस ने 4 सीटें ही जीती थीं।
इस तरह 2018 में कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त मिली थी, लेकिन फिर भी वह बीजेपी से पीछे रही थी। बात अगर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की जाए तो 6 सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिनमें से 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।
बुंदेलखंड में एसी के लिए आरक्षित सीटें
- सागर जिले की नरयावली और बीना विधानसभा सीट
- टीकमगढ़ जिले की जतारा विधानसभा सीट
- पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा सीट
- छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट
- दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट
22 प्रतिशत वोट बैंक पर बीजेपी की नजर
दरअसल, बुंदेलखंड अंचल में अनुसूचित जाति का वोटर अहम भूमिका निभाता है। अंचल में 22 प्रतिशत वोट बैंक होने के चलते यह गेम चेंजर की भूमिका में रहता है। यही वजह है कि बीजेपी इस वोट बैंक को साधकर मिशन 2023 के चुनाव में बढ़त लेने की कोशिश में है। खास बात यह है कि एससी वर्ग के लिए भले ही 6 सीटें आरक्षित हैं, लेकिन यह वोटबैंक 15 सीटों पर अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर बुंदेलखंड की आरक्षित सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाने में कामयाब हो जाती है तो मिशन 2023 के लिए पार्टी की राह आसान हो सकती है।
एमपी में अनुसूचित जाति वर्ग की अहमियत
मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग को सियासी चश्मे से देखा जाए तो प्रदेश में करीब 80 लाख दलित वोटर्स हैं। अनुपात में इनका प्रतिशत लगभग 17.7 है और 230 में से 35 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में बीजेपी समरसता अभियान के जरिए बीजेपी इस वर्ग पर पूरा फोकस बना रही है।
दरअसल, सागर में संत रविदास मंदिर और समरसता कुंभ के जरिए बीजेपी पूरे प्रदेश के एससी वोटर्स पर अपना फोकस बनाने की कोशिश में जुटी है। यही वजह है कि पीएम मोदी खुद 12 अगस्त को इस मंदिर की आधारशिला रखने आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
7 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines