अमित शाह की बैठक से निकली चुनावी रणनीति, MP में मिशन-103 पर काम करेगी BJP

amit shah in bhopal

mp assembly election amit shah

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब महज तीन से चार महीने का ही वक्त बचा है। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक सभी नेता सक्रिए नजर आ रहे हैं। लेकिन पार्टी इस बार कुछ अलग प्लानिंग पर काम कर रही है। जिसमें चुनावी किला जीतने मिशन-103 भी सबसे अहम माना जा रहा है।

103 सीटों पर बीजेपी का सीधा फोकस

दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी जिन 103 सीटों पर हारी थी। उन सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाएगा। इन सीटों में भी 43 सीटों पर बीजेपी को बड़े अंतर से हार मिली थी। ऐसे में बीजेपी इन सीटों पर बूथ शक्ति केंद्र बनाएगी। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जो इन सीटों पर विशेष फोकस करेंगे। क्योंकि बीजेपी को 2013 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। ऐसे में पार्टी अपने उसी प्रदर्शन को दौहराने की तैयारी में नजर आ रही है।

नाराज नेताओं को भी मनाया जाएगा

अमित शाह की बैठक में एक और सबसे अहम मुद्दे पर चर्चा हुई वो नाराज नेताओं की थी। दरअसल, चुनावी साल में बीजेपी के नाराज नेताओं की लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। नेता खुलकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। ऐसे में अमित शाह ने नाराज नेताओं को मनाने की बात भी कही है। बैठक में यह भी तय हो गया है कि कौन सा नेता किस नाराज नेता को मनाएगा। क्योंकि पार्टी चुनाव तक इन नेताओं की नाराजगी को दूर करना चाहती है। इस काम की जिम्मेदारी कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी जा सकती है। जबकि इसमें पूर्व सीएम उमा भारती समेत कुछ वरिष्ठ नेताओं की सलाह भी ली जाएगी। इसके अलावा खुद सीएम शिवराज और वीडी शर्मा भी एक्टिव रहेंगे।

दिग्गजों के भी कट सकते हैं टिकट

खास बात यह भी है कि अमित शाह की बैठक में मौजूदा विधायकों को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट भी सही नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार वरिष्ठ विधायकों के टिकट भी काटे जा सकते हैं। क्योंकि अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 230 विधानसभा सीटों पर नेताओं की जमीनी पकड़ के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा। अगर क्षेत्र में मौजूदा विधायक को लेकर नाराजगी है तो उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है।

बता दें कि आने वाले दिनों पीएम मोदी और अमित शाह मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की फाइनल रणनीति को अंजाम दिया जाएगा। बता दें कि इस बार बीजेपी 2018 की गलतियों को ठीक करते हुए आगे बढ़ रही है।

ये भी देखें: MP Election 2023 : मिशन 2023 की तैयारी में Congress-BJP ,कांग्रेस किसको देगी ग्वालियर की कमान !

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ