MP Election: कुछ नेताओं के कारण गिरी थी कांग्रेस सरकार...जनता लेगी बदला, प्रियंका गांधी ने BJP पर साधा निशाना

Priyanka Gandhi Vadra Public Rally In Sanwer: प्रियंका गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सांवेर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया, जहां पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

BeFunky-collage (6) (1)

Priyanka Gandhi Vadra Public Rally In Sanwer: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब एक सप्ताह का वक्त बचा है। सभी दलों ने प्रदेश की सियासत में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मध्य प्रदेश के सांवेर में एक पब्लिक रैली को संबोधित किया, जहां पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि वह कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेठिया के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आई थीं।

विज्ञापन

जनता को धोखा दिया गया

प्रियंका गांधी ने रैली में कहा कि यहां 2018 में आपने एमपी में सरकार चुनी, जिस तरह अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण को धोखा दिया था, उसी तरह आपको (जनता को) धोखा दिया गया था। प्रियंका ने कहा कि कुछ बहरूपियों ने छल-कपट करके आपकी सरकार का अपमान किया। उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा कि आज, यदि आप हनुमान जी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे, तो कौन लड़ेगा? उन्होंने कहा कि अब 3 साल से, आप उस सरकार के हाथों पीड़ित हो रहे हैं जिसका आपने चुनाव नहीं किया इसलिए जब अन्याय हो तो उसका मुकाबला करना चाहिए।

विज्ञापन

बीजेपी प्रत्याशी सिलावट को घेरा

इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट को घेरते हुए कहा कि जब कोरोना का दौर चल रहा था, तब आपके स्वास्थ्य मंत्री सिलावट बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में आपकी सरकार से सौदेबाजी कर रहे थे। बता दें कि सिलावट, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ