MP Election: कमलनाथ बोले- कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज किया माफ, बीजेपी को बताया- सौदेबाजों की पार्टी

MP Assembly Election 2023: कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि चुनावी मौसम में भाजपा की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। बीजेपी के नेता पूरी बेशर्मी से सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।

Kamalnath statement On Nakul nath Candidate

कमलनाथ ने बेटे के चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान।

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासत काफी तेज हो गई है। वहीं, नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर कांग्रेस सरकार में किए गए कर्ज माफी को लेकर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में बीजेपी की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

भाजपा के आरोपों पर पलटवार

कमलनाथ ने X पर लिखा कि चुनावी मौसम में भाजपा की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। बीजेपी के नेता पूरी बेशर्मी से सार्वजनिक मंचों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। लेकिन, यह देखिए विधानसभा में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान के कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद स्वीकार किया है कि कांग्रेस सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया और इस जवाब से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। वहीं, बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी।

विज्ञापन

Image

विज्ञापन

बीजेपी को बताया किसानों का दुश्मन

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह किसानों के दुश्मन हैं। यह खुद तो किसानों की भलाई का कोई काम कर नहीं सकते और अगर कांग्रेस किसानों को कोई फायदा पहुंचाती है तो, उसे बर्बाद करने में पूरी ताकत लगा देते हैं। यह बात जनता को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी किसानों से जो वादे करती है, उन्हें हर हाल में पूरा करती है और बीजेपी आज चुनाव के समय जो वादे कर रही है, उन्हें कभी नहीं निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस किसानों की पार्टी है और भाजपा सौदेबाजों की पार्टी है। 17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता धोखेबाज भाजपा को सबक सिखाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ