MP Congress Candidate List for Assembly Election 2023 : प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी हैं। वहीं कई सीटों पर पुराने नेताओं को टिकट न मिलने पर बागियों ने पार्टी बदल ली है। ऐसे में राज्य के कुछ जिलों की सीटों पर कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी लगातार विरोध कर रहे हैं, जिस वजह से कांग्रेस, भाजपा को घेरने के लिए राज्य की 5 सीटों पर बदलाव कर सकती है।
बैठक में हो सकता है फैसला
बता दें कि कई सीटों पर प्रत्याशियों के कारण 27 अक्टूबर को दिल्ली में आलाकमान के साथ एक बैठक की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बताया जा रहा है कि कांग्रेस, बैठक में कई सीटों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अहम फैसला कर सकती है। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के नाम में पार्टी बदलाव की घोषणा कर सकती है।
यह भी पढ़ें -ग्वालियर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लगी आग, भक्तों ने बताया काली माता का चमत्कार
इन 5 सीटों पर हो सकता है बदलाव
मध्य प्रदेश कांग्रेस जिन पांच सीटों पर कांग्रेस बदलाव करने जा रही है, उनमें आमला, सुमावली, पिपरिया, शुजालपुर, जावरा की सीटें बताई जा रही हैं।अनुमान है कि केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा भी अपने उम्मीदवारों में बदलाव कर सकती है।
नरोत्तम मिश्रा का अनोखा चुनाव प्रचार
बता दें कि जहां पर पार्टियां कुछ सीटों पर विरोध को लेकर मंथन कर रही हैं, वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा बीते मंगलवार को अनोखा चुनाव प्रचार करते दिखे, नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा के ग्राम हतलव में घोड़े पर सवार होकर प्रचार करने निकले। बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने पर सभी पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
18 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
19 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
21 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
23 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines