MP Assembly Election 2023 (कर्ण मिश्रा) : नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चार दिवसीय ग्वालियर दौरे पर ग्वालियर पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने NCERT के सिलेबस में भारत शब्द उपयोग को लेकर विपक्ष के विरोध करने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अतीत से इस देश को भारत नाम से जाना जाता है ,फिर विरोधाभास किस बात का है।
सतपाल मलिक का इंटरव्यू करने पर बयान
सिंधिया ने कहा, जब इंडिया नाम रखा गया, तब कोई विरोध नहीं हुआ। मातृभूमि के नाम पर किसी के द्वारा विरोध करना, मैं मानता हूं, ये देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा सतपाल मलिक का इंटरव्यू करने पर तंज कसते हुए कहा कि अब पत्रकारों की नौकरी खतरे में है क्योंकि इसका दायित्व राहुल गांधी ने संभाला हुआ है।
महिला विरोधी है कांग्रेस
राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर ED की कार्रवाई पर सिंधिया ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश में हूं, मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान में लगा हूं। वहां कुछ ना कुछ हुआ है, इसलिए कार्रवाई चल रही है। महिलाओं के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, उन्होंनें कहा कि महिलाओं का देश में बड़ा योगदान है, दूसरी ओर महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करके उन्हें नीचा दिखाने का काम कांग्रेस सदैव करती रहती है।
अपने दौरे को लेकर बोले सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस बार कांग्रेस का चेहरा महिला उजागर करेंगी। प्रदेश की साढ़े चार करोड़ महिलाएं, इस बार कांग्रेस को सबक सिखाएंगी। अपने दौरे को लेकर सिंधिया ने कहा, ग्वालियर चंबल की सभी विधानसभाओं के प्रवास पर हूं, ग्रामीण और शहरी विधानसभा के दौरे पर हूं, जनता का आशीर्वाद मिले, इसलिए यहां आया हूं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
7 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
7 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
9 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
11 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines