छीन लिए जिन्होंने छप्पर, क्या भरोसा जन का उन पर...जानें MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऐसा क्यों कहा?

MP Former CM Kamal Nath

MP Former CM Kamal Nath

विज्ञापन

MP Former CM Kamal Nath Tweet: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक तीखे कमेंट वाली पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। कमलनाथ ने इशारों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने की कोशिश की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पोस्ट में लिखा है कि छीन लिए जिन्होंने छप्पर, क्या भरोसा जन का उन पर!

कमलनाथ यहीं पर नहीं रुकते। वे अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं कि भाजपा सरकार अपने शासन काल की अंतिम तिमाही में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ लाकर जनता को छलना चाहती है। जिस भाजपा ने बेकारी, बेरोज़गारी, महंगाई से न जाने कितने घर उजाड़ दिये हैं, वे किस मुंह से आवास की बात कर रहे हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना आवास योजना पर सीधा तंज कसा है।

विज्ञापन

<

>

उन्होंने भाजपा सरकार को बेरोज़गारी, महंगाई और बेकारी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद कमलनाथ भाजपा के घोषणाओं को जुमलों से तुलना करते हुए लिखते हैं कि घोषणाओं को लेकर भाजपा उपहास का विषय बन गई है।भाजपा की हर घोषणा ‘जुमलों के महाकाव्य’ में एक नया अध्याय बनकर जुड़ जाती है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश के पात्रधारकों को 450 रुपए में घरेलू LPG गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सरकार की इस घोषणा से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ