---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह ने झाबुआ की चुनावी जनसभा में गाया आदिवासी गीत, जमकर थिरके, देखें वीडियो

MP Assembly Election 2023: चुनाव में नेताओं के तरह-तरह के तेवर देखने को मिलते हैं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने। वे झाबुआ की एक सभा में गीत गाने लगे।

---विज्ञापन---

MP Assembly Election 2023 Digvijay Singh Sang Song in Public Meeting: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से ही विक्रांत भूरिया की जीत के लिए आदिवासी लोक गीत गाया। इस दौरान वहां मौजूद लोग उनके साथ गाने लगे। बता दें कि विक्रांत भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। इस दौरान लोगों से कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार कमीशन की सरकार है। इस सरकार ने हमेशा आदिवासियों का शोषण किया है।

---विज्ञापन---

लोगों ने दिग्विजय के साथ मिलाया सुर से सुर

जब दिग्विजय सिंह गीत गा रहे थे तब उन्हाेंने वहां मौजूद लोगों से अपने साथ गाने को कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने ही ग्राम सभा को अधिकार दिए और आदिवासियों को मजबूत बनाया। ये पेसा कानून लागू करने की बात करते हैं। जबकि यह कानून 1996 में बना। तब न तो केंद्र में इनकी सरकार थी और न ही एमपी में। उन्होंने कहा कि बिना ग्राम सभा की अनुमति के गांव में कोई काम नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 07, 2023 10:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola