MP Assembly Election 2023 Congress Parshuram Sisodia Cried Video: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान करने में जुटी है। उसके बाद से ही दोनों ही पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। हालांकि भाजपा की तुलना में कांग्रेस में यह सिर फुटव्वल ज्यादा है। कुछ उम्मीदवार टिकट कटने के बाद आंसू बहा रहा है तो कोई खुलकर विरोध प्रकट कर रहा है। इस बीच एक कांग्रेस के उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें टिकट मिलने के बाद भी डर सता रहा है। उनका ये डर है कहीं उनकी सीट नहीं बदल दी जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस उम्मीदवार का नाम है परशुराम सिसोदिया। कांग्रेस ने परशुराम सिसोदिया को मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। लेकिन उन्हें डर है कि कहीं पार्टी उनकी सीट नहीं बदल दें। उनकी यह परेशानी एक कार्यक्रम में सामने आ गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेघवाल समाज उनका विरोध कर रहा है और दबाव बना रहा है कि मेरा टिकट काटकर किसी अन्य को टिकट दे दिया जाए। इतना कहकर कांग्रेस प्रत्याशी जोर-जोर से रोने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो पार्टी मेघवाल समाज की नाराजगी को दूर करने के लिए परशुराम का टिकट बदलकर उनकी जगह श्यामलाल को चुनाव मैदान में उतार सकती है। इसके लिए श्यामलाल ने एमपी के चुनाव प्रभारी सुरजेवाला से भी मुलाकात की थी। बता दें कि इस सीट पर मेघवाल समाज के वोटर सबसे ज्यादा है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
13 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines