MP Congress Second List: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर BJP ने कसा तंज, कहा - क्या कांग्रेस के नए 'नाथ' अब नकुलनाथ होंगे?

BJP Comment On MP Congress Second List: मध्य प्रदेश कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी IT प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि क्या कांग्रेस के नए ‘नाथ’ अब नकुलनाथ होंगे?

image - 2023-10-20T104919.779

BJP Comment On MP Congress Second List: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार को कल देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सूची पर बीजेपी ने तंज कसा है।

विज्ञापन

BJP IT प्रभारी आशीष अग्रवाल का ट्वीट

बीजेपी IT प्रभारी आशीष अग्रवाल ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है, उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि क्या कांग्रेस के नए ‘नाथ’ अब नकुलनाथ होंगे? जिन्होंने CWC की सूची के नामों को पहले ही डिक्लियर कर अपना दबदबा दिखाया या फिर दिग्विजय सिंह जी कोई नई साजिश रचेंगे ?

विज्ञापन

इस सूची से स्पष्ट है कि कांग्रेस की लड़ाई अब सिर्फ दो परिवारों के बीच की लड़ाई सिमटकर रह गई है। बाकी जनता हो या कांग्रेसी कार्यकर्ता, सब ताक पर हैं।

विज्ञापन

‘मध्य प्रदेश का भविष्य संवारना हमारा मकसद’

वहीं, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ एक्स पर एक पोस्ट में उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 88 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, मैं सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सिर्फ विधायक बनने के लिए नहीं खड़े हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम सब आज से पूरी ताकत से अपने कर्तव्यों में जुट जाएं और मध्य प्रदेश में 18 साल के कुशासन को खत्म करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

किसको, कहां से मिला टिकट ?

कांग्रेस की 88 उम्मीदवारों की लिस्ट में भोपाल की उत्तर विधानसभा से वर्तमान विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया गया है, वहीं दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पीसी शर्मा को दोबारा उम्मीदवारी दी गई है। कांग्रेस ने सागर जिले की 8 विधानसभा में चार महिला उम्मीदवारों को उतारा है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस 114 सीटें जीतकर मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ