मध्यप्रदेश में भाजपा की छठी सूची जारी, गुना से पन्नालाल शाक्य को बनाया उम्मीदवार

MP Assembly Election 2023 6 List of BJP Candidate: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। सूची में भाजपा ने गुना और विदिशा सीट से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

MP Assembly Election 2023 6 List of BJP Candidate

MP Assembly Election 2023 6 List of BJP Candidate (Pic Credit- Google)

MP Assembly Election 2023 6 List of BJP Candidate: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के भाजपा ने छठी सूची जारी कर दी है। सूची में भाजपा ने गुना और विदिशा सीट से प्रत्याशी घोषित किए हैं। ऐसे में पार्टी अब प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

विज्ञापन

बता दें कि पार्टी ने पहली और दूसरी सूची में 39-39 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसके बाद तीसरी लिस्ट में 1, चौथी सूची में 57 और 5 वीं सूची में 92 प्रत्याशी घोषित किए थे। वहीं आज जारी हुई छठीं सूची में 2 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

मुकेश टंडन को सीएम के करीबी होने का मिला फायदा

पार्टी ने गुना से पार्टी के कद्दावर नेता पन्ना लाल शाक्य को मैदान में उतारा है। पन्ना लाल को पार्टी ने 2013 में प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद पार्टी ने उन्हें 2018 में उम्मीदवार नहीं बनाया था। लेकिन अब 2023 के चुनाव में पार्टी ने एक बार फिर इन्हें उम्मीदवार बनाया हैं।

वहीं विदिशा सीट ने मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है। मुकेश 2015 विदिशा नगरपालिका के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र यादव को 8 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। इसके अलावा मुकेश सीएम के भी करीबी रहे हैं। पहले इस सीट से सीएम शिवराज के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन पार्टी ने सीएम को उनकी परंपरागत सीट बुधनी से ही उम्मीदवार बनाया हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ