मनोज उपाध्याय, मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस के लिए सर दर्द बने 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्वालियर पुलिस ने घाटीगांव के जंगल से उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

घाटीगांव के जंगलों में घूम रहा था डकैत

दरअसल, पुलिस की टीम लगातार डकैत गुड्डा गुर्जर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। लेकिन चकमा देकर वह हर बार निकल जाता था। कुछ दिन पहले सीएम सीएम शिवराज ने भी नाराजगी जताई थी। वहीं बुधवार को ग्वालियर पुलिस को इनपुट मिला कि गुड्डा घाटीगांव के जंगल में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

विज्ञापन

इस दौरान वह पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया और भाग नहीं सका। ग्वालियर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ट्रॉमा हॉस्पिटल लेकर आ रही है।

बता दें कि गुड्डा गुर्जर पर मध्य प्रदेश समेत राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। दोनों राज्य की पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुड्डा पर 60 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कुछ दिन पहले पुलिस ने इसके दो सहयोगी और भतीजी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ