चंबल में ऑनर किलिंग: बेटी और प्रेमी की हत्या के बाद चंबल नदी में फेंके शव, पिता ने दी थी धमकी

morena ambah honor killing

morena ambah honor killing

Morena Honor Killing: मुरैना जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दोनों का शव चंबल नदी में फेंक दिया। घटना के बाद मुरैना पुलिस चंबल नदी के रेह घाट पर पहुंची जहां 7 घंटे के अभियान के बाद दोनों का शव नहीं मिला। जिसके बाद सोमवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

पिता ने दी थी धमकी

दरअसल, पूरा मामला मुरैना जिले की अंबाह तहसील के रतन बसई गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले राधेश्याम तोमर और शिवानी तोमर के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन पिछले 3 जून से दोनों लापता था। जिसके चलते परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई थई। शिकायत के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान जब पुलिस ने लड़की के पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। जिसके बाद से ही दोनों की तलाश चंबल नदी में शुरू की गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम और शिवानी 6 जून को घर से भाग गए थे। पुलिस ने दोनों को उत्तर प्रदेश के लखना गांव से पकड़कर परिजनों को सौंप दिया था। इसी दौरान शिवानी के पिता ने राधेश्याम के भाई घनश्याम को फोन पर धमकी देते हुए अंजाम ठीक नहीं होने की बात कही थी। जिसके बाद 3 जून को शिवानी और राधेश्याम लापता हो गए।

पुलिस ने बताया की आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके परिवार वालों ने भी उसकी मदद की थी। दोनों की हत्या के बाद उनके शव चंबल नदी में फेंक दिए गए थे। फिलहाल पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ