---विज्ञापन---

सीएम घोषित होने के बाद बोले मोहन यादव- कभी नहीं सोचा था मुख्यमंत्री बनूंगा… केवल भाजपा में ही ऐसा हो सकता है

भाजपा ने दक्षिण उज्जैन से विधायक मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। पढ़िए इसके बाद यादव का रिएक्शन क्या रहा।

---विज्ञापन---

Mohan Yadav praises BJP: दक्षिण उज्जैन से विधायक डॉ. मोहन यादव को भाजपा ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। सीएम घोषित किए जाने के बाद मोहन यादव ने मीडिया से बात की। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा को धन्यवाद कहा।

इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री बनूंगा। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाऊंगा। बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

‘महाकाल और भाजपा का आशीर्वाद मिला’

वहीं, मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद मोहन यादव के परिवार में भी खुशी की लहर है। उनके पिता पूनम चंद यादव ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उनकी बहन कलावती यादव ने कहा कि यह महाकाल और भाजपा का आशीर्वाद है, वह 1984 से भाजपा के साथ काम कर रहे हैं और जब भी उज्जैन आते हैं महाकाल की पूजा जरूर करते हैं।

---विज्ञापन---

मोहन यादव की पत्नी ने इसे लेकर कहा कि हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके नाम पर चर्चा जरूर चल रही थी लेकिन हमें कुछ पक्का नहीं पता था। भगवान ने उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम दिया है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है।

First published on: Dec 11, 2023 06:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola