मप्र के सिंगरौली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें 2 बच्चियां और 1 महिला शामिल है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में 2 महिलाएं भी घायल बताईं जा रही हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार,सिंगरौली जिले में रविवार को कुछ ग्रामीण मिट्टी की खदान से मिट्टी निकाल रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की जानकारी जैसे ही गांव के अन्य लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने रेस्क्यू कर महिलाओं को खदान से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के तराना में फिर सुलगी हिंसा की आग, उपद्रवियों ने की आगजनी, कई घरों और बसों पर पथराव
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और दो बच्चियां की मौत हो गई है। वहीं 2 महिलाएं घायल हो गई है। देवसर एसडीओपी गायत्री शर्मा के अनुसार कि जिले के छुही खदान धसने से 10 साल की प्रीति सिंह, साल 16 की बसंती और 50 साल की फूलमती यादव की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 50 साल की कौसल्या सिंह और 45 साल की सकमुनि सिंह घायल हो गईं।
यह भी पढ़ें: MP: क्रिकेट खेल रहे बच्चों का हो गया था झगड़ा, समझाने गए युवक को बैट से पीटा, हो गई मौत
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines