4 लाशों के टुकड़े, रेलवे ट्रैक पर बिखरे; रेल कर्मी की पत्नी और 2 मासूम बेटियों के साथ सुसाइड

Indian Railways Employee Family Suicide: भारतीय रेलवे के एक कर्मचारी ने परिवार के साथ सुसाइड कर ली है। वह पत्नी और 2 बेटियां लेकर ट्रेन के आगे कूद गया। चारों की मौत हो चुकी है ओर उनके शवों के टुकड़े रेल पटरियों पर बिखरे मिले।

Indian Railways Employee Family Suicide

Indian Railways Employee Family Suicide

Indian Railways Employee Family Suicide: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेलवे कर्मचारी ने परिवार के साथ सुसाइड कर ली है। वह पत्नी और 2 बेटियों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन से कटने की वजह से चारों की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने चारों के शवों के टुकड़े पटरियों पर बिखरे देखे। थाना भेडाघाट पुलिस और रेल पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे मे लिया। मृतकों में 6 साल और 3 महीने की बेटी है। मृतक रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी था।

विज्ञापन

सुसाइड करने के वजह का खुलासा नहीं हुआ

जबलपुर के थाना भेड़ाघाट के ग्राम सिहोदा का मामला है। परिवार के सुसाइड करने के कारणों की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान, नरेंद्र चढ़ार (32), उसकी पत्नी रीना चढ़ार (26), बेटी सानवी (6) और मानवी (3 महीने) के रूप में हुई। प्राथमिक पूछताछ में सुसाइड करने जैसा घातक कदम उठाने की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। फिर भी GRP और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ