---विज्ञापन---

MP के मंदसौर में बड़ा हादसा, यात्री बस पलटने से 3 की मौत, भोपाल से नीमच जा रही थी बस

Mandsaur Road Accident: भोपाल से नीमच जा रही यात्री बस मंदसौर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। घटना मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 20 से ज्यादा यात्री […]

---विज्ञापन---

Mandsaur Road Accident: भोपाल से नीमच जा रही यात्री बस मंदसौर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 3 महिला यात्रियों की मौत हो गई। घटना मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

20 से ज्यादा यात्री घायल

बताया जा रहा है कि एक चार्टर्ड बस भोपाल से नीमच जा रही थी। लेकिन मंदसौर शहर से करीब 18 किलोमीटर पहले भावगढ़ फंटे पर बने स्पीड ब्रेकर पर बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। जहां बस डिवाइडर तोड़ते हुए सीधी पलट गई। इस घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस भोपाल से सुबह 8 बजे निकली थी, जो 3 बजे मंदसौर पहुंचने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही बस हादसे का शिकार हो गई।

---विज्ञापन---

घटना में घायल हुए यात्रियों को मंदसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि बस में कई यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। जहां जेसीबी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया।

वहीं इस घटना के बाद जब यात्रा कर रहे लोगों को परिजन नीमच जिले में स्थित चार्टर्ड ऑफिस पहुंचे तो यहां कर्मचारियों ने ऑफिस बंद कर दिया। फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2023 06:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola