नींद की गोली खाई, जहर खाया, हाथ की नस भी काट ली... प्यार में धोखा, प्रेमी की दर्दनाक कहानी

MP News: एमपी के इंदौर में एक युवक प्यार में धोखे से इतना परेशान हुआ कि उसने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। युवक को खून से लथपथ देकर लोगों ने उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया।

Congo Stampede in Music Concert

Stampede in Music Concert

विज्ञापन

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने प्यार में मिले धोखे के बाद जान देने की कोशिश की। युवती के प्यार में पागल युवक ने हाथ की कलाई काटकर जान देने की कोशिश की। सड़क किनारे पड़े युवक को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

मामला इंदौर के डबरा थाना क्षेत्र का है। मामले में युवक ने बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद वह मरना चाहता है। उसने बताया कि वह पहले भी नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश कर चुका है लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। कहते है जब किसी व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलता है तो उसका जीवन से मोह भंग हो जाता है। डबरा के मीट मार्केट में रहने वाला करण सोलंकी पिछले 7 साल से उषा कुशवाह नाम की युवती से प्यार करता है। दोनों ने साथ मिलकर जीने मरने की कसमें खाई। एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए। लेकिन अब युवती ने कोई दूसरा दोस्त ढूंढ लिया है।

विज्ञापन

एक दिन में दो बार की जान देने की कोशिश

युवक ने बताया कि युवती अब किसी और लड़के से शादी करना चाहती है। आज युवती डबरा भी आई थी इस दौरान उसने रेलवे ब्रिज के नीचे जहर की गोलियां खा ली थी लेकिन मेरी जान बच गई। इसके बाद मैंने ब्लेड हाथ की कलाई काट ली लेकिन लोगों ने मुझे हाॅस्पिटल में भर्ती करवा दिया और मेरी जान बचा ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ