मध्य प्रदेश के मैहर जिले से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे पड़े शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कचरे की गाड़ी में अस्पताल भेजा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो राज्य सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। साथ ही पुलिस से पूछा जा रहा है कि क्या पूरे जिले में एक भी शव वाहन नहीं है?
कचरा गाड़ी में शव को भेजा अस्पताल
यह घटना जिले के गोलामट मंदिर के पास की है। यहां युवक ने मंदिर रोड पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खंभे से शव को उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव को कचरा गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।
शव की पहचान
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान गुड्डू कोल के रूप में हुई है, जो सतना के कोटर में रहने वाला था। गुड्डू कोल अपने ससुराल मैहर आया था। बताया जा रहा है कि गुड्डू कोल बुधवार की दोपहर अचानक घर से गायब हो गया। इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटे बाद गोलामट मंदिर के पास सड़क किनारे बिजली के खंभे में लटकते हुए उसकी लाश मिली। कहा जा रहा है कि गुड्डू कोल मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
यह भी पढ़ें: मऊगंज हिंसा पर SP-कलेक्टर पर हटाने के बाद बोले CM यादव, ये एक्शन सभी के लिए वार्निंग
दोषी पर होगी कार्रवाई
इस मामले में CSP राजीव पाठक ने एसपी को पत्र लिखकर घटनास्थल पर मौजूद कॉन्सटेबल को लाइन अटैच करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने चौकी प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। CSP पाठक ने कहा कि जांच के बाद इस मामले के दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines