---विज्ञापन---

मऊगंज हिंसा पर SP-कलेक्टर पर हटाने के बाद बोले CM यादव, ये एक्शन सभी के लिए वार्निंग

मध्य प्रदेश के मऊगंज हिंसा मामले में राज्य सरकार की तरफ से जिले के एसपी और कलेक्टर पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के बाकी सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।

---खबर नीचे जारी है---

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्तर पर बड़ा एक्शन लिया गया। मंगलवार देर रात को मऊगंज जिले के कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके बाद से घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी।

---खबर नीचे जारी है---

अधिकारियों को सीएम की चेतावनी

सीएम मोहन यादव ने इस घटना को लेकर अपने X हैंडल पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में जो दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना हुई, उसके लिए कल देर रात जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि राज्य के प्रभारी मंत्री को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही मौके पर पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा, सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना फिर से नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: गुजरात के 23 जिलों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी; सामने आया IMD का बड़ा अपडेट

---खबर नीचे जारी है---

क्या है मऊगंज हिंसा का मामला?

बता दें कि मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को आदिवासियों के एक गुट ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। इसके अलावा, आदिवासियों ने एक युवक को बंधक बनाकर रखा था, जिसे काफी यातनाएं दी गईं और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

IAS अजय श्रीवास्तव को हटाए जाने के बाद उनकी जगह पर अब संजय जैन मऊगंज जिले के नए कलेक्टर होंगे। अजय श्रीवास्तव को उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग और अपर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य परिसंपत्ति कम्पनी की जिम्मेदारी दी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 19, 2025 01:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola