---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की महिला भाजपा नेता की मध्य प्रदेश में हत्या, ढाबा चलाने वाला ‘पति’ गिरफ्तार

Maharashtra BJP Leader murder: महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा नेता की मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने ढाबा चलाने वाले मुख्य आरोपी सना के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को नागपुर पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें नागपुर भाजपा पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान […]

---विज्ञापन---

Maharashtra BJP Leader murder: महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा नेता की मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने ढाबा चलाने वाले मुख्य आरोपी सना के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को नागपुर पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें नागपुर भाजपा पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान 1 अगस्त को लापता हो गई थी। उनकी मां ने बेटी की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना खान 1 अगस्त को जबलपुर आई थी, जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अमित साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

---विज्ञापन---

मुख्य आरोपी अमित साहू से सना ने की थी शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर के मानकपुर की रहने वाली सना ने करीब 6 महीने पहले अमित साहू से शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। सना एक बच्चे की मां है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सना खान की हत्या कर शव को हिरन नदी में फेंक दिया था।

Maharashtra’s BJP leader Sana Khan murdered in Jabalpur

सना खान और मुख्य आरोपी अमित साहू। -फाइल फोटो

पुलिस आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर भी पहुंची लेकिन शव को नहीं खोजा जा सका है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। तीनों को नागपुर पुलिस ने जबलपुर के घोड़ा बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

भाजपा पदाधिकारी से परिचित था मुख्य आरोपी

नागपुर के डीसीपी (जोन 2) राहुल मदने ने बताया कि मुख्य आरोपी 34 साल का अमित साहू ढाबा चलाता है। वह भाजपा पदाधिकारी सना खान से पहले से परिचित था। उसने सना की अपहरण और फिर हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर अमित साहू ने वारदात को क्यों अंजाम दिया।

नागपुर पुलिस ने बताया कि अवस्थी नगर की रहने वाली सना खान की मां मेहरुनिशा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अमित साहू से मिलने के लिए एक अगस्त को जबलपुर गई थी। उसके बाद से उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है।

---विज्ञापन---

मेहरुनिशा ने बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट बस से नागपुर से जबलपुर गई थी। वहां पहुंचने के बाद सना ने उनसे बात भी की थी लेकिन बाद में वो लापता हो गईं। मेहरुनिशा की शिकायत के आधार पर अमित साहू के खिलाफ मनकापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2023 07:47 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola